Friday, April 19, 2024

नाबालिग की शिकायत पर मौसा और माँ हुवे गिरफ्तार, मौसा करता था छेड़छाड़, कृत्यों में साथ देती रही मां…

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले मौसा और इस कुकर्म में साथ देने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

मामला जिले के गुरुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका मौसा उसके साथ छेड़छाड़ करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं मौसे के इस कुकर्म को नाबालिग की मां अपनी बेटी के साथ हो रहे कृत्यों में मौसा का साथ देती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी और नाबालिग की मां अपने पति को छोड़ दोनों पिछले एक माह से एक साथ रह रहे थे।

मामले में पुलिस ने मौसा द्वारिका साहू और मां के खिलाफ पास्को एक्ट और विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles