Saturday, April 20, 2024

बीजापुर : जिले के 180 शिक्षादूतों को एक करोड़ 80 लाख रूपए मानेदय का भुगतान

जिले में धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र के बंद 163 स्कूलों को वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2021-22 में पुनः खोला गया है। इन स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय युवाओं को शिक्षादूत के रूप में दी गयी है। इस दिशा में संबन्धित ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर सम्बन्धित ग्रामों के शिक्षित युवक -युवतियों का चयन कर शिक्षादूत के रूप में अध्यापन कार्य करने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से हर महीने 10 हजार रूपए का मानेदय प्रदान किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्कूलों में कार्यरत 180 शिक्षादूतों को शिक्षा सत्र 2021-22 के सम्पूर्ण मानेदय का भुगतान खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कर दिया गया है। उक्त मानदेय भुगतान होने के फलस्वरूप इन शिक्षादूतों ने शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए इस शिक्षा सत्र में बेहतर ढंग से अध्यापन कार्य किये जाने का संकल्प व्यक्त किया है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles