Friday, March 29, 2024

श्यामनगर और जलविहार कॉलोनी में 3 करोड़ से बनेगा 2 किमी ड्रेनेज

Chhattisagrh Digest News Desk ; Edited by : नाहिदा कुरैशी, फरहान युनूस.

श्यामनगर और जलविहार कॉलोनी में 3 करोड़ से बनेगा 2 किमी ड्रेनेज
मिलेगी राहत : 20 वर्षों से हर बारिश में होता है जलभराव

रायपुर. हर साल बरसात में तेलीबांधा क्षेत्र के दो कॉलोनी श्यामनगर और जलविहार के रहवासी जलभराव से खासे परेशान रहते हैं। अब यहां के रहवासियों को जलभराव से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि, नगर निगम ने वहां बरसाती पानी निकासी के लिए डे्रनेज सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। करीब तीन करोड़ की लागत से इन दोनों कॉलोनियों के लिए दो किलोमीटर के दायरे तक ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाएगा। इससे करीब 75 एकड़ में जमा होने वाले जलभराव नहीं होगा।
इन दोनों कॉलोनियों के रहवासी करीब 20 साल से जलभराव से परेशान थे।

गौरतलब है कि कुछ इसी तरह की समस्या छत्तीसगढ़ नगर के पास धरमनगर में भी लोगों को थी। जिसे नगर निगम द्वारा पांच साल पहले दूर किया गया था। अधिकारियों के अनुसार धरमनगर की समस्या दूर होने के बाद श्यामनगर और जलविहार कॉलोनी में बरसात में जलभराव की समस्या को दूर करने का प्लान बनाया गया है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। इस सिस्टम में कई छोटी-छोटी नालियों को एक साथ तीन सौ मीटर के बड़े नाले से जोड़ा जाएगा। यह नाला आनंद नगर चौक से गुरजने वाले मुख्य नाले में मिलेगा। इससे पानी की निकासी नहीं होने के कारण ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे लगभग 75 एकड़ क्षेत्र में जमा होने वाला बारिश का पानी नहीं भरेगा।

रायपुर के महपौर एजाज ढेबर का कहना है कि बरसात में श्यामनगर और जलविहार कॉलोनी में जलभराव की समस्या को दूर करने का प्लान बनाया गया है। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा। इसके अलावा प्रोफेसर कॉलोनी में भी जलभराव की समस्या है। इसे भी दूर करने का प्लान बनाने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles