Chhattisgarh Digest News Desk : Edited by : नाहिदा कुरैशी, फरहान युनूस.
निगम-मंडल में 4 विधायकों को मिली जगह, SC-OBC प्राधिकरण में 6 विधायक शामिल.. देखिए नाम

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा कुछ ही देर में 32 निगम-मंडल, प्राधिकरण की पहली सूची जारी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार निगम-मंडल में चार विधायकों को जगह मिली है। जिनमें विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र बहादुर, चंदन कश्यप, कुलदीप जुनेजा का नाम शामिल हैं।

वहीं SC-OBC प्राधिकरण में छह विधायकों को शामिल किया गया है, सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि निगम मण्डल की संभावित सूची में OBC प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू को बनाया गया है। जबकि OBC प्राधिकरण उपाध्यक्ष रामकुमार यादव और प्रकाश नायक बने हैं।
सूत्रों के अनुसार भुवनेश्वर बघेल को SC प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उत्तरी जांगड़े और किस्मत नंद SC प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।


अरुण वोरा को वेयर हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, तो कुलदीप कुलदीप जुनेजा को छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं देवेंद्र बहादुर को वन विकास निगम का अध्यक्ष और चंदन कश्यप, हस्तशिल्प निगम बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.