रायपुर/ राज्यपाल ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

admin

July 15, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायपुर/ राज्यपाल ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त

Published on: July 15, 2020
---Advertisement---

Chhattisgarh Digest News Desk: Edited by : नाहिदा कुरैशी, फरहान युनूस.

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव रामजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जगदेव जी बाल्यकाल से ही वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहे और हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव रामजी का ह्रदयाघात से निधन हो गया है। वनांचल क्षेत्रों में वनवासी बच्चों को शिक्षित और उनकी परंपराओं में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई थी। बालासाहेब देशपांडे इसके संस्थापक अध्यक्ष थे।

स्व. जगदेव रामजी उराँव बालासाहब देशपांडे के बेहद करीबी थे।और 1995 से लगातार अध्यक्ष थे।वनवासी कल्याण आश्रम देश भर में संचालित हैं और 11 करोड़ जनजाति वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रहा है। 73 वर्षीय स्व जगदेव रामजी उराँव का बेहद सम्मान था। उन्होंने पूरी ताक़त झोंक कर वनवासी क्षेत्रों में वनवासी कल्याण आश्रम का काम उच्चतम स्तर पर पहुँचाया था। ह्रदयाघात से उनका निधन तीन बजे हुआ, वे अपने कमरे में अचेत मिले थे।छत्तीसगढ़ संघ परिवार के लिए यह शोक का समय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment