Saturday, April 20, 2024

क्षेत्रवासियों के बुलावे पर जन्मदिन मनाने नगर देवकर पहुंचेगे क्षेत्रीय विधायक एवं कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर नगरवासियों को देंगे अनेकों सौगात

क्षेत्रवासियों के बुलावे पर जन्मदिन मनाने नगर देवकर पहुंचेगे क्षेत्रीय विधायक एवं कद्दावर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर नगरवासियों को देंगे अनेकों सौगात

विधानसभा क्षेत्र के देवकर में मनाए जा रहे जन्मदिन को खास व यादगार बनाने कांग्रेसियों की तैयारियां जोरों पर,कार्यक्रम को भव्य रूप देने विधायक कार्यालय में चल रहा बैठकों का दौर

देवकर:- आगामी 28 मई को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कैबिनेट के कृषि, पशुपालन, मत्स्य, जलसंसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे अपना 65 वां जन्मदिन को अपने विधानसभा क्षेत्र के गढ़ नगर पंचायत देवकर में मनाने जा रहे है। जिसके लिए अभी से ही नगर पंचायत देवकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है। अपने चहेते नेता एवं क्षेत्रीय विधायक को जन्मदिन को खास बनाने एवं भव्य स्वागत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजनता बेसब्री से प्रतीक्षारत है। जिसमे कार्यक्रम का आगाज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली के माध्यम से आयोजक स्थल गांधी चौक में विशाल फूलहार के स्वागत के साथ होगा। ततपश्चात कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौबे नगर के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वही इस अवसर पर मंत्री के साथ नगर सहित समूचे क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्री जी के जन्मदिन को खास एवं भव्य रूप देने के लिए नगर के प्रतिनिधियों द्वारा नगर देवकर स्थित विधायक कार्यालय में लगातार क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक ली जा रही है। लिहाजा नगरवासी व क्षेत्रवासी अपने सूबे के विधायक एवं चहेते जननायक रविन्द्र चौबे के स्वागत एवं जन्मदिन के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए है।यह कार्यक्रम नगर के हृदयस्थल गांधी चौक में आगामी 28 मई दिन शनिवार को शाम 5 बजे आयोजित होगी। वही इस कार्यक्रम के पूर्व में दोपहर 1 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार गोरेलाल बर्मन का लोक सिंगार कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

विभिन्न विकास कार्यो का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन
दरअसल नगर पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार नगर देवकर में करीब 26 लाख 35 हज़ार रुपये की लागत से पौनी पसारी योजना अंतर्गत हॉट बाजार का निर्माण, करीब 38 लाख रूपये की लागत से 14 वें वित्त अंतर्गत विभिन्न वार्डो में सीसी रोड व नाली निर्माण, दुर्ग बेमेतरा स्टेट हाइवे से नगर पंचायत तक करीब 2 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, करीब 52लाख 53 हज़ार रुपये की लागत से, नवीन धान खरीदी केंद्र निर्माण कार्य व करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से नगर मुख्य मार्ग से नगर पंचायत तक, भरत साहू के घर से जोगी तालाब के घर तक, स्वास्थ्य केंद्र से जामगांव तक डब्ल्यू बीएम रोड का निर्माण कार्य के भूमिपूजन के साथ करीब 15 लाख 26 हज़ार की लागत से निर्मित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।साथ ही इसके अलावा मंत्रीजी नगर सहित क्षेत्रवासियों को अनेको विकास कार्यो की सौगात देने की सम्भावना है।

मंत्री जी के भव्य जन्मदिन कार्यक्रम में इनकी रहेगी उपस्थिति

साजा विधानसभा क्षेत्र के रविन्द्र चौबे जी का कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद यह पहला अवसर है जब उनके विधानसभा क्षेत्र के हॉटस्पॉट नगर पंचायत देवकर में उनका भव्य जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसमे उनके मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता-जान्त्री बिहारी साहू(अध्यक्षा-नगर पंचायत देवकर), अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा के युवा नेता अविनाश चौबे के साथ विशिष्ट अतिथि सन्तोष वर्मा(अध्यक्ष-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा) एवं विनोद कुंजाम(विधायक प्रतिनिधि व ब्लॉक कोषाध्यक्ष) मौजूद रहेंगे।वही अन्य अतिथिगणों में जनपद सदस्य-कामता गायकवाड़, सहसपुर सरपंच-दुर्गा/उपेंद्र हंसा, अकलवारा सरपँच-देवेंद्र सिन्हा, खुरूसबोड सरपँच-दौलत सिंह, राखीजोबा सरपंच-ईश्वरी बाई चौबे, मोहगांव सरपँच-दुर्गेश पारस साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी-अमृतलाल गुप्ता, बलदाऊ मिश्रा, ईस्माइल बेग, तिजऊ राम सिहोरे, पन्ना लाल जैन, राजेश शर्मा, झग्गर राम देवांगन, अभिलाष श्रीवास्तव व पार्षदों में अनीता सुरेश सिहोरे, मुरली सिन्हा, सामालिया साहू, ताराचंद कुम्हार, राजू कुंजाम, राधा राधेश्याम ढीमर, सत्कुमार सिन्हा, भुनेश्वर सरोज साहू, मनीष निषाद, रिजवाना परवीन, शकीला बी, एल्डरमैन- सतीश ढीमर, खलील बेग, रौशन अग्रवाल, दिनेश साहू सहित हज़ारो की संख्या में नगरवासी शामिल रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles