दुकान का शटर गिरा कर चल रही थी खरीदी- बिक्री, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

दुकान का शटर गिरा कर चल रही थी खरीदी- बिक्री, रात में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायपुर : रायपुर के टाटीबंध इलाके में भारत माता स्कूल के सामने स्थित कपड़ा दुकान रात में खुलने की सुचना पर पुलिस ने दबिश दी। दुकान संचालक पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि मां कर्णी ड्रेसेस नाम की दुकान लॉकडाउन के दौरान खुली हुई है।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तस्दीक की तो पता चला कि ग्राहकों को दुकान के भीतर बुलाकर शटर नीचे गिरा लिया गया था और खरीद-बिक्री का काम किया जा रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक आशीष रूहिया को महामारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है।

1 thought on “दुकान का शटर गिरा कर चल रही थी खरीदी- बिक्री, पुलिस ने गिरफ्तार किया”

  1. Tham gia giải trí nhất định anh em không nên bỏ qua sảnh chơi cá cược thể thao. 188v con . com đưa tới cho cược thủ hàng trăm các tỷ lệ kèo siêu hấp dẫn trên khắp thế giới, tỷ lệ thưởng đa dạng. Với nhiều giải đấu lớn nhỏ được cập nhật liên tục mỗi ngày như Champions League, Euro, La Liga, Serie A, Premier League, World Cup,… TONY05-09

Leave a Comment