Friday, April 26, 2024

मल्हार इलाके से मिली युवक की लाश ,6 दिन पहले निकला था घर से

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 6 दिन पहले अपने घर से निकले युवक की लाश पुरातत्व स्थल के गढ़ में मिली है। इस मामले का पता तब चल पाया है जब उस गढ़(जिसे पुरातत्व विभाग खोदता है) के आस-पास से बदबू आने लगी। तब जाकर चौकीदार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद युवक के शव को बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को दफनाया गया होगा। इधर, जैसे ही मृतक की मां को इस बात का चला चला वो वैसे ही मौके पर पहुंच गई और जमीन पर लोट-लोटकर रोने लगी।

दरअसल ये पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के पुरातत्व स्थल मल्हार इलाके का है। जहां बुधवार को चौकीदार को युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान दीपक लोहार(35) के रूप में की गई है। बताया गया है कि दीपक 6 दिन पहले अपने घर से ये कहकर निकला था कि वो बिलासपुर जा रहा है। इसके बाद दीपक दिनभर वापस नहीं लौटा था।

मिट्‌टी में दबी पड़ी थी लाश

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। उन्होंने इस बात की शिकायत मस्तूरी थाने में भी की थी। इधर, बुधवार को जब चौकीदार पुरातत्वस स्थल में गढ़ के पास चौकीदारी कर रहा था कि अचानक उसे बदबू आने लगी और वो पास जाकर देखा तो गढ़ मेें किसी की लाश मिट्‌टी में दबी पड़ हुई थी। जिसके बाद चौकीदार ने इस बात की सूचना मस्तूरी थाना पुलिस को दी।

जमीन पर लोट-लोटकर रोती हुई मां


खबर लगते ही पुलस मौके पर पहंच गई और शव को बाहर निकाला गया था। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि युवक मल्हार का ही रहने वाला है। इस पर उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। पर जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को लगी वो फूट-फूटकर रोने लगे। यहां तक कि जैसे ही दीपक की मां मौके पर पहुंची वो जमीन पर लोट-लोटकर रोने लगी। यह देखकर आप-पास के लोगों के आखों से आंसू छलक गए।

2 बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्मट कराके परिजनों को सौंप दिया है। इस बात की आशंका जरूर जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश को उस गढ़ में दफनाया गया है। पर पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि दीपक के 2 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles