जवान ने खुद को मारी गोली, सर्विस रायफल से किया फायर, गरियाबंद में चुनाव में लगी थी जवान की ड्यूटी

जवान ने खुद को मारी गोली, सर्विस रायफल से किया फायर, गरियाबंद में चुनाव में लगी थी जवान की ड्यूटी

गरियाबंद (महासमुंद): छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच महासमुंद के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुड़ेरादादर इलाके में चुनावी ड्यूटी दे रहे एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। जवान एमपी से चुनाव में ड्यूटी देने आए थे।

पूरा मामला गरियाबंद के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर का है। यहां चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारी ली है। बताया जा रहा है कि जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका हुआ था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर आराम कर रहा था। लेकिन जवान ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है। मृतक जवान मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जवान पड़ोसी राज्य के राजपुर का निवासी है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है। मृतक जवान 34वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था