बिलासपुर : प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ व्दारा महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 14 मार्च 2021 को राजधानी रायपुर में प्रस्तावित है|
फेडरेशन के बिलासपुर जिलाध्यक्ष रेखे॑न्द्र तिवारी ने बताया कि समारोह मे प्रदेश के विभिन्न जिलों मे विभिन्न कार्य क्षेत्रो मे उल्लेखनिय कार्य करने वाली विप्र समाज कि महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह के आयोजन कि जिम्मेदारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुनणनिधि मिश्रा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष नमिता शर्मा बिलासपुर ज़िला अध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी रायगढ़ ज़िला अध्यक्ष हरेराम तिवारी,राकेश तिवारी (लोरमी) सहित अन्य पदाधिकरियों ने उठाई है।