21 जुलाई के बाद लागू होगा लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगा लागू – CM बघेल

admin

July 18, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

21 जुलाई के बाद लागू होगा लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगा लागू – CM बघेल

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन 21 जुलाई के बाद लागू होगा। यह लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए होगा।

छ॰ग॰ में 21 जुलाई के बाद लागू होगा लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगा लागू – सीएम बघेल

मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके साथ ही सीएम ने कोरोना के रोकथाम को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

बता दें कि यह लॉकडाउन पूरे प्रदेश में नहीं होगा, जहां कोरोना के संक्रमण के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सिर्फ वहीं लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टर को दिया है।

लॉकडाउन एक हफ्ते तक रहेगा लागू

पढ़ें : राजधानी हॉट स्पॉट मंगल बाजार

बता दें कि प्रदेश में हर दिन रिकार्ड नए मरीज मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर हॉट स्पाट बना हुआ है। शहर में तेजी से पुलिस, डॉक्टर, नौकरीपेशा, रहवासी, गृहणी, फेरीवाला, कपड़ा वाला सहित अन्य वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा रायपुर कलेक्टर एस भारती दासन भी लॉकडाउन को लेकर मीटिंग ले रहे हैं।

इधर महासमुंद जिला प्रशासन ने पिथौरा में आज से टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है। वहीं अगले आदेश तक शहर में टोटल लॉकडाउन रहेगा। पिथौरा में पिछले 2 दिनों में दो नए मरीज मिले हैं। इसे देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा हुई है। लॉकडाउन में सिर्फ दूध और दवाईयों की दुकानें खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें :

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment