Chhattisgarh Digest News Desk : Edited by : नाहिदा कुरैशी, फरहान युनूस…
सिरगिट्टी का 27 वर्षीय ठेकेदार कोरोना से संक्रमित हो गया है। जबकि उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह पिछले एक सप्ताह से घर से बाहर भी नहीं निकला था। इसके बाद भी उसके संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। युवक को संभागीय कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को जिले में सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। फिर भी इस केस से अधिकारी हैरान हैं। उसने स्वास्थ्य विभाग को बताया है कि कोरोना काल में वह मकान से नहीं निकल रहा था। बेहद जरूरी होने पर आसपास ही जाता था। बीते एक सप्ताह से मकान में निकला ही नहीं था। अचानक सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत होने लगी। तब उसने बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र को फोन कर इसकी जानकारी दी।
तब 10 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया। रविवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वह संक्रमित कैसे हो गया। हालांकि आपदा प्रबंधन की टीम ने ठेकेदार को संभागीय कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। अभी उसकी स्थिति सामान्य है। इसके साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 288 हो गई है।
यह भी पढे :