छत्तीसगढ़ में पुरी की तरह रथ यात्रा आज ,राज्यपाल और सीएम भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बस्तर सहित कई जिलों में पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। रायपुर के गायत्री नगर में इसके लिए पुरी की ही तरह रथों को सजाया गया है। भगवान इसकी सवारी करेंगे। वहीं बिलासपुर में 16 फीट लंबा, 17 फीट ऊंचा और 12 फीट … Read more

LIC दफ्तर में भीषण आग,दरवाजा तोड़कर घुसे फायरकर्मी

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित LIC दफ्तर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खिड़की से लपटें निकलती देखी तो इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायरकर्मी दफ्तर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और करीब … Read more

सात साल में बना अंडरब्रिज पहली बारिश में बन गया 15 करोड़ का सरकारी झरना – आप

सात साल में बना अंडरब्रिज पहली बारिश में बन गया 15 करोड़ का सरकारी झरना – आप

​​​​​​​मुख्यमंत्री आज होंगे शामिल, रायपुर में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज का कार्यक्रम जो इस प्रकार है,मुख्यमंत्री 11.30 बजे रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर से निकलने वाली रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे से 1.10 बजे तक राजीव भवन में आयोजित बैठक में तथा दोपहर 1.20 बजे श्री नारायणा … Read more

बिजली बिल के नाम पर लूटे जा रहे हैं लाखों रुपये, इस तरह के SMS से और व्हाट्सएप्प मैसेज से रहें सावधान

ख़ास बातें ट्विटर पर कई शहरों से आ रही है यूजर्स की शिकायतें गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा छत्तीसगढ़ के लोगों को किया जा रहा हैं टार्गेट Gadgets 360 ने स्कैमर द्वारा भेजे जा रहे इन SMS की जांच की है भारत में बिजली उपभोक्ता स्कैमर्स का शिकार बन रहे हैं। स्कैम करने वाले यूजर्स … Read more

मंगल पर मिले मिट्टी के तलछट और झील होने के सबूत… क्‍या अरबों साल पहले वहां जीवन था?

अंतरिक्ष मिशनों और गहन रिसर्च के जरिए खगोलविद मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत (life on mars) खोजने में लगे हुए हैं। अब एक लेटेस्‍ट स्‍टडी ने संकेत दिया है कि मंगल ग्रह का एक क्षेत्र ‘बार-बार रहने योग्य’ रहा होगा। वैज्ञानिकों ने यह निष्‍कर्ष लाल ग्रह के मार्गारीटिफर टेरा रीजन (Margaritifer Terra region) के … Read more

दुकान विशेष से गणवेश खरीदने की बाध्यता नहीं: जिला शिक्षा अधिकारी

बिलासपुर  शहर के मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके द्वारा अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक खरीदने के लिए उन्हें किसी दुकान विशेष के लिए बाध्य अथवा दबाव नहीं बनाया जाये। पुनः इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने पर संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: इन्टरव्यू पश्चात चयन सूची जारी

कोरबा  जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए सात जून को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया था। इन्टरव्यू में प्राप्त आवेदनों के आधार पर समिति द्वारा जांच परीक्षण उपरांत विषयवार चयन सह मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। इन्टरव्यू के लिए 40 अंक निर्धारित किए गये थे। मेरिट अंको व वॉक इन इन्टरव्यू के अंको के आधार पर अधिकतम अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्थायी रूप में निर्धारित मानदेय पर अध्यापन कार्य के लिए किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि जिले मे संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। वॉक इन इन्टरव्यू पश्चात चयन और मेरिट सूची जारी की गयी है। चयन सूची कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में भी अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन कर सकते हैं।

एकीकृत पुनर्वास. केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) में होगी विभिन्न पदों पर भर्ती ,05 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मुंगेली   छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, बछेरा के अधीन संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) में 15 नशा पीड़ितों को 01 माह तक आवासीय, उपचार, परामर्श एवं देखरेख संरक्षण के हेतु क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर अनुबंध भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से 05 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालय आनंदा वृद्धाश्रम रामगढ़ के बाहर रखे डाक बाॅक्स, पंजीकृत डाक बाॅक्स, स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यक्रम संचालक ने बताया कि परियोजना समंवयक सह व्यावसायिक काउंसलर के 01 पद, लेखापाल सह लिपिक के 01 पद, अंशकालिक चिकित्सक के 01 पद, सामाजिक कार्यकर्ता/मनोवैज्ञानिक के 02 पद, अंशकालिक योग थैरापिस्ट के 01 पद, नर्स के 02 पद, वार्ड बाॅय के 02 पद, पियर एजुकेटर के 01 पद, रसोईया के 01 पद, चैकीदार के 01 पद, स्वीपर के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 2 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हरडुवा 01 एवं नागलदाह 01 में कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र नवागांव 01, पदुमतरा 01, ईरईखुर्द 02 एवं जुरलाखुर्द 02 में सहायिका के पद के लिए आवेदन 15 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक कार्यालय बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 2 में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी  कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 2 से प्राप्त की जा सकती है।