Saturday, July 27, 2024

IAS प्रियंका शुक्ला के लाखों फैंस, जानिये IPS दिपांशु काबरा के कितने फैन्स

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

IAS Priyanka Shukla

रायपुर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों के लाखों फॉलोवर्स तो आपने देखे होंगे, आप खुद बहुत से सेलिब्रिटीज को फॉलो भी करते होंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ कैडर की महिला आइएएस अफसर प्रियंका शुक्ला भी ट्विटर पर किसी स्टार से कम रुतबा नहीं रखती हैं। उन्हें ट्विटर पर एक लाख से अधिक लोगों ने फॉलो किया है। इसी के साथ वे राज्य की पहली ऐसी अफसर हैं, जिनके ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोवर्स हैं।

गौरतलब है कि आइएएस प्रियंका शुल्का सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कोरोना काल में लोगों को फील्ड में जागरूक करने के साथ ही सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी शेयर करती हैं। 2009 बैच की यह आइएएस अफसर एक जुलाई से अब तक 94 ट्वीट कर चुकी हैं। वहीं कुल की ट्वीट की बात की जाए तो उन्होंने 4272 ट्वीट की हैं। इनमें कई ट्वीट इंस्पायर करने वाले भी हैं, जिसे यूजर्स जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

येअधिकारी ट्विटर पर हैं सक्रिय

आईपीएस दिपांशु काबरा

काबरा ने किया सबसे ज्यादा ट्वीट :
राज्य में कई प्रशासनिक अधिकारी ट्विटर पर सक्रिय हैं। इसमें सबसे ज्यादा ट्वीट आईपीएस दिपांशु काबरा ने किया है। उन्होंने अब तक 9019 ट्वीट किए हैं। वहीं 39 हजार छह सौ फॉलोवर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अभी हाल ही में आइपीएस काबरा ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे यूजर्स उसे रिट्वीट और जमकर लाइक कर रहे हैं।

139 ट्वीट और 5560 फॉलोवर्स
कोरोना काल में इस महामारी से बचने के लिए लगातार स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक ग्राउंड लेवल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी जागरूक कर रही हैं। ट्विटर पर अब तक उन्होंने महज 139 ट्विट्स किए हैं, जबकि उनको 5523 लोगों ने फॉलो किया है।

एडीजी विज के 14 हजार से अधिक फॉलोवर्स
एडीजी विज भी सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर अब तक 29997 ट्वीट किए हैं। इसमें पुलिस जवानों के जज्बे और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का ट्विटर से बखान किया है। वहीं जन कल्याणकारी मामलों पर भी वे ट्वीट करते रहते हैं।

IAS-प्रियंका शुक्ला

सरकारी योजनाएं करती हैं ट्वीट
कृषि विभाग की प्रमुख सचिव एम गीता के ट्विटर पर 4163 फॉलोवर्स हैं। उनका ज्यादातर ट्वीट सरकारी योजनाओं से संबंधित रहता है। उन्हें अब तक 4827 ट्वीट कर चुकी हैं।

DGP डीएम अवस्थी सबसे पीछे
छत्तीसगढ़ डीजीपी डीएम अवस्थी की ट्विटर पर सक्रियता बहुत कम है। यही वजह है कि उनके फॉलोवर्स सबसे कम हैं। उन्होंने अब तक मात्र 12 ट्वीट किए हैं, जबकि फॉलोवर्स के मामले में देखा जाए तो कम ट्वीट के बावजूद उन्हें 2858 लोगों ने फॉलो किया है।

ओपी चौधरी भी मैदान में
अधिकारी से राजनीति में आए आइएएस ओपी चौधरी ट्विटर पर सक्रिय हैं, लेकिन वे फॉलोवर की संख्या में पीछे नजर आते हैं। ट्विटर पर चौधरी ने अब तक 1693 पोस्ट की है, लेकिन उनके फॉलोवरों की संख्या 17500 हैं। राजनीति में आने के बाद से वह भी ट्विटर पर एक्टिव हैं।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles