छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल 20 जून तक करेगा 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित

admin

June 15, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल 20 जून तक करेगा 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित

Published on: June 15, 2020
---Advertisement---

प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल हुए थे

अब तक जारी किए जाने थे नतीजे, मगर लॉकडाउन की वजह से प्रक्रिया प्रभावित हुई

रायपुर. 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे 20 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। सोमवार को यह जानकारी अधिकारियों की तरफ से दी गई। हालांकि, अब तक रिजल्ट जारी कर दिए जाने थे। लॉकडाउन का प्रभाव और बोनस अंक की प्रक्रिया को देरी की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, माध्यमिक शिक्षा मंडल रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस सप्ताह इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 

बोर्ड परीक्षा मार्च में हुई थी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश और प्रदेश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। कुछ विषय के पेपर नहीं हो सके थे। बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया। स्टूडेंट्स को उनके पूर्व के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। करीब साढ़े तीन हजार छात्रों को बोनस नंबर मिलेगा। यह नंबर उन्हें खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य कैटेगरी में मिलेंगे। दसवी की बोर्ड परीक्षा में 3,87,542 छात्र हैं। बारहवी में छात्र संख्या 2.72,809 है। इस बार पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment