मध्य प्रदेश : 50 हजार का इनामी आखिर पकड़ में आया, कोरोना से संक्रमित और NSA के तहत था आरोपी

admin

April 20, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मध्य प्रदेश : 50 हजार का इनामी आखिर पकड़ में आया, कोरोना से संक्रमित और NSA के तहत था आरोपी

Published on: April 20, 2020
---Advertisement---
कोरोना वायरस : जावेद के भागने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था.

मध्य प्रदेश के जबलपुर मेडिकल कालेज से भागे कोरोना के मरीज जावेद को नरसिंहपुर- रायसेन सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है. जावेद को इंदौर में पुलिस पर पथराव के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाया गया है.

भोपाल : मध्य प्रदेश के जबलपुर मेडिकल कालेज से भागे कोरोना के मरीज जावेद को नरसिंहपुर- रायसेन सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है. जावेद को इंदौर में पुलिस पर पथराव के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाया गया है.  उसे इंदौर से केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया था जहां मेडिकल परीक्षण के लिए जावेद को जबलपुर अस्पताल भेजा गया था लेकिन वह वहां से चकमा देकर फरार हो गया.  जावेद कोरोना पॉजिटिव था और उसके फरार होने से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया. पूरा पुलिस महकमा अलर्ट पर था हर जगह नाकेबंदी कर दी गयी थी. पुलिस महानिदेशक की ओर से जावेद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया.

वहीं उसकी सुरक्षा में लगे 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड भी हो गए. जावेद को आज सुबह तेंदूखेड़ा के पास रायसेन जिले की सीमा पर बने चेक पोस्ट पर नरसिंहपुर पुलिस ने बाइक से भोपाल की तरफ जाते हुए गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी से अब प्रशासन राहत की सांस ले रहा है. 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment