Thursday, September 21, 2023

मानसून update : प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी, अगले कुछ घंटों के बाद छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की संभावना – मौसम विभाग

 रायपुर।  आज मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरिश की चेतावनी जारी की है। इधर राजधानी रायपुर में बीते 5 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

कुछ एक जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 4 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दी है। वहीं अभी तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विशेज्ञषों की माने तो कुछ घंटों बाद प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। वहीं अगले कुछ घंटों के बाद छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बता दें कि सरगुजा संभाग में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles