J&K-बिजबेहरा : आतंकी हमला CRPF टुकड़ी पर, एक जवान शहीद, बच्चे की मौत.

admin

June 26, 2020

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

J&K-बिजबेहरा : आतंकी हमला CRPF टुकड़ी पर, एक जवान शहीद, बच्चे की मौत.

Published on: June 26, 2020
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकी हमला,

एक जवान शहीद, बच्चे की मौत.

कश्मीर : दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) का जवान शहीद हो गया। आतंकी हमले में एक बच्चे की भी मौत हो गई। आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुताबिक, हमले में घायल हुए सीआरपीएफ जवान ने दम तोड़ दिया। हमले में आतंकवादियों द्वारा एक बच्चा भी मारा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, लगभग 12:10 बजे, दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास आतंकवादियों ने 90 बटालियन सीआरपीएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान की मौत हो गई।

प्रतिकात्मक चित्र

वहीं इससे पहले त्राल में हुए मुठभेड़ में शुक्रवार को ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह मुठभेड़ गुरुवार रात से ही चल रही थी। मुठभेड़ में दो आतंकियों की लाश बरामद की गई है, तीसरे की तलाश की जा रही है। त्राल में भी मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment