Tuesday, May 21, 2024

आज कृषि उपज मंडी महासमुंद में धान खरीदी का दूसरा दिन

न्यूनतम बोली 1685 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम बोली 1771 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारियों द्वारा बोली लगाई गई जिसका भुगतान व्यापारियों द्वारा किसानों को 24 से 48 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। महासमुंद कृषि उपज मंडी क्षेत्र में 50 से अधिक व्यापारियों के फर्म को अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है लेकिन केवल पांच व्यापारी ही मंडी प्रांगण में खुली बोली के माध्यम से कृषि उपज का खरीदी करने आते हैं। आज सभी किसानों का धान एक ही व्यापारी भगवती इंडस्ट्रीज मूढ़ेना के द्वारा खरीदा गया अगर सभी व्यापारी प्रांगण में आकर बोली लगाते तो प्रतिस्पर्धा तेज होती और किसानों को अधिक दाम मिल पाता। महासमुंद मंडी प्रांगण में आज की आवक 800 बोरी रहा जो पहले दिन की तुलना में 600 बोरी अधिक है किसानों को मंडी प्रांगण में खरीदी की जानकारी जैसे जैसे हो रही है वैसे वैसे किसान अपने उपज को मंडी में बेचने ला रहे हैं।

जागेश्वर जुगनू चंद्राकर
जिला पंचायत सदस्य
एवं छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ संयोजक मंडल सदस्य

ये भी पढ़े

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles