
CG Sub Inspector Exam: व्यापम की ओर से पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 971 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से रविवार को पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 971 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई। शहर के 58 स्कूलों और कालेजों में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा हाल से निकले प्रतियोगियों ने बताया कि पर्चा औसत रहा। परीक्षा में खाओ, पियो और खुश रहो किसका नैतिक वाक्य है? जैसे सवाल पूछे गए। इसमें विकल्प के रूप में जैन धर्म, चार्वाक, बौद्ध धर्म, योग शामिल था।
इतिहास और योजनाओं से संबंधित है अधिकांश प्रश्न
न्यायधानी के कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय, सीएमडी पीजी कालेज, डीपी विप्र कालेज परीक्षा केंद्र से पर्चा हल कर निकले प्रतियोगियों के चेहरे खिले हुए थे। उनका कहना था कि पर्चा अच्छा गया। वहीं, अधिकांश ने इसे औसत बताया। व्यापम ने अधिकांश प्रश्न इतिहास और योजनाओं को लेकर पूछे। परीक्षा में बिलासपुर सहित मुंगेली, पेंड्रारोड, कोरबा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें
बहू को भेजा बाहर, बच्चों को झांसा देकर आलमारी से निकाल लिए दो लाख
कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा पूर्व केंद्रों में कड़ी जांच की गई। अभ्यर्थियों को केंद्र में पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने अनुमति दी गई थी। प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया गया। कुछ केंद्रों में प्रतियोगी ओरिजनल पहचान पत्र लेकर नहीं गए थे। उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जिनका घर पास था, उन्होंने समय पर व्यवस्था की। केंद्रों में इलेक्ट्रानिक गैजेट, नोटबुक, रबर, पेनड्राइव सहित मोबाइल फोन, ईयर फोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर या कैमरा ले जाने की मनाही था।
सीसीटीसी से निगरानी
परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होनी थी। प्रतियोगियों को एक घंटे पहले रिपोर्टिंग करने को कहा गया था। सूबेदार-सब इंस्पेक्टर की भर्ती में आरक्षित पदों की संख्या शासन द्वारा निर्धारित निर्देश के अनुसार ली गई। परीक्षा केंद्रों में पुलिस का सख्त पहरा था। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही थी। कुछ प्रतियोगी मास्क लगाकर पर्चा हल कर रहे थे।
95 प्रतिशत उपस्थिति
परीक्षा में कुल 21 हजार चार प्रतियोगी पंजीकृत थे। इसमें 19 हजार 801 प्रतियोगियों ने पर्चा हल किया। यानी 94.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा 58 केंद्रों में 1203 अनुपस्थित रहे। इसके कारण केंद्रों में जबरदस्त भीड़ नजर आई। एसआइ बनने के लिए प्रतियोगियों के चेहरे पर अलग से खुशी झलक रही थी।
ये प्रश्न भी पूछे
त्रिरत्न किससे संबंधित है। वैशेषिक सूत्र किस ऋषि द्वारा लिखे गए हैं। शास्त्रों के संबंध में कौस सा बोर सामान्य नागरिकों द्वारा उपयोग के लिए प्रतिबंधित है। स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था। मुंडा जनजाति किस नस्ल समूह से संबंधित है। फ्रेंच ओपन 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता। भारत का कौन सा राज्य 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम जनसंख्या घनत्व दर्ज करता है।