वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मोजाम्बिक के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक

NAHIDA QURESHI

January 9, 2024

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मोजाम्बिक के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय बैठक

Published on: January 9, 2024
---Advertisement---

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
आज सुबह पीएम मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ एक शानदार बैठक हुई। राष्ट्रपति होर्टा के जीवन और कार्य पर गांधी जी के प्रभाव को देखते हुए यह बैठक खास रही। हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर हमनें चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now